About Us

Welcome to our Website

+91 9904538217

dciedssbk@gmail.com

Causes

Home / About Us

संस्थान परिचय

राजस्थान राज्य के मारवाड़ क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास जैसी सुविधा की आवश्यकता एक लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी। समस्या ग्रस्त बालकों के लिए मारवाड़ क्षेत्र में शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं होने से कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे एवं धनी परिवार के छात्रों को पड़ोसी राज्य के विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश दिलाया जाता था। जहां उन्हें वहां की स्थानीय भाषा में ही प्रशिक्षण दिया जाता था। अतः प्रशिक्षण के बाद वापस अपने घर पर यहां की भाषा ना तो बालक स्वयं समझ पाता है और नहीं वह दूसरों को समझ पाता है। माता पिता के लिए समस्या बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए मंडार (सिरोही) में संस्कार शैक्षिक पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।

                                                                                                                        सुविधाएं

1.दिव्यांग छात्र छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण एवं विशेष प्रशिक्षण। 2.मुक बधिर मानसिक विमंदित एवं नेत्रहीन दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा। 3.मुक बधिर बालको को साइन लैंग्वेज में शिक्षण व प्रशिक्षण। 4.,मानसिक विमंदित बालकों को अपनी आवश्यकता के अनुसार शिक्षण व प्रशिक्षण। 5.विशेष प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों के द्वारा मनोवैज्ञानिक पद्धति से शिक्षण व प्रशिक्षण। 6.दिव्यांग बच्चों के माता-पिता एवं बच्चों को परामर्श एवं सहयोग। 7.नेत्रहीन बालक को को विशेष शिक्षक के द्वारा ब्रेल लिपि में शिक्षण व प्रशिक्षण।